फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातरोड बाईपास पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराएं : सावित्री जिंदल

Sun, 08 Dec 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सातरोड बाईपास पर निर्माणाधीन पुल का मुआयना करने पहुंची ​विधायक सावित्री जिंदल
विज्ञापन
हिसार। विधायक सावित्री जिंदल ने शनिवार को सातरोड बाईपास पर निर्माणाधीन पुल का मुआयना किया और अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का निर्देश दिया। विधानसभा चुनाव के समय सावित्री जिंदल ने अपने संकल्प-पत्र के माध्यम से हिसार परिवार को भरोसा दिलाया था कि वे शहर के निर्माणाधीन पुलों को जल्द से जल्द पूरा कराएंगी। सूर्यनगर पुल शुरू कराने के बाद उन्होंने अब सातरोड पुल पूरा कराने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। गौरतलब है कि सातरोड पुल निर्माण की लंबे समय से लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस पुल के चालू होने से साउथ बाईपास से आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। 650 मीटर से अधिक लंबा यह पुल दिल्ली रोड से सीधे सातरोड से मिलेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा और हिसार शहर की सुंदरता और बढ़ जाएगी। इस अवसर पर अभिराम तायल, कुलदीप भार्गव, विजय कौशिक, पूर्व पार्षद जगमोहन मितल, सुशील शर्मा, प्रवीन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सावित्री जिंदल को टार्च का निशान दिए जाने पर चुनाव आयोग में शिकायत

हिसार। हरियाणा के विधानसभा चुनावों में सर्वजन समाज पार्टी के चुनाव चिह्न बैटरी (टॉर्च) को निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिन्दल को आवंटित किए जाने पर ससपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने केंद्रीय चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। चावला ने इसमें बताया कि जनवरी 2014 में चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को टार्च चुनाव चिह्न आवंटित किया था। 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव उन्होंने इसी चिह्न पर लड़ा था। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी ने दबाव में आकर उनका चुनाव चिह्न बदलकर बाल्टी कर दिया और टार्च का चुनाव चिह्न सावित्री जिंदल को दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें