फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में बजा रहे थे डीजे, पुलिस ने करवाया बंद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के दयानंद महाविद्यालय के पास जय गार्डन में देर रात एक बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने डीजे को बंद करवया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने बहस भी की। पुलिस ने डीजे संचालक आजाद नगर निवासी दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एंप्लीफायर और लैपटाप कब्जे में लिया है। शहर थाना पुलिस ने आजाद नगर निवासी दीपू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि वह रात को टीम के साथ गश्त पर था। इस दौरान टीम को सूचना मिली की दयानंद महाविद्यालय के पास जय गार्डन में एक शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। जिस कारण आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सूचना के आधार पर टीम शादी समारोह में पहुंची। वहां पर पुलिस ने डीजे को बंद कराया तो वहां पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने डीजे संचालक दीपू से परमिशन मांगी तो वह दिखा नहीं पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें