फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर स्कूलों में पढ़ेंगे चौथी-पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरकार के आदेश के बाद बुधवार से चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। स्कूल आने के लिए अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य होगा। वहीं कोरोना से बचाव के लिए सभी सरकारी व निजी स्कूलों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप में एसओपी की जानकारी दी है। उधर, कुछ अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप में सहमति पत्र शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही विद्यार्थियों का ऑक्सीजन लेवन और तापमान जांचा जाएगा।
विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से मानक बनाएंगे
निजी स्कूल संचालकों ने बताया कि वह उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से नियम बनाएंगे। अगर विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है तो सम-विषय रोल नंबर के हिसाब से विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया जा सकता है। वहीं, कुछ अभिभावकों की ओर से कक्षा इंचार्ज व स्कूल मुखिया को व्हाट्सएप ग्रुप से सहमति पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों को सैनिटाइज करवाया गया है। विद्यार्थियों का तापमान व ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। - आरएस सिंधु, प्राचार्य, होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिसार
विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से नियम बनाए जाएंगे। हो सकता है कि सम-विषम रोल नंबर के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाए जाए। - इंदू शर्मा, जिला को-ओर्डिनेटर, सीबीएसई, हिसार
सख्त हिदायतें जारी कर दी हैं। मानकों का पालना करना हर स्कूल संचालक के लिए अनिवार्य है। समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें