फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर की दोस्ती, ट्रस्ट में जबरन शादी का आरोप, अश्लील वीडियो बना किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने खुद को फौजी बताकर फेसबुक पर दोस्ती की। उसने खुद के बहनोई को आर्मी ऑफिसर बता नौकरी लगवाने व शादी करने का झांसा देकर छात्रा को जूस पिलाकर बेसुध कर गलत काम किया और वीडियो बना लिया। एक ट्रस्ट में जबरन शादी कर ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांव गोलपुरा (भिवानी) के प्रदीप, उसकी बहन व एक अन्य मोहित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एक शिक्षण संस्थान से बीएससी कर रही छात्रा ने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक पर मेरी दोस्ती प्रदीप के साथ हुई थी। उसने बताया था कि वह सेना में है और उसकी बीकानेर में तैनाती है। बातचीत के दौरान उसने कहा कि मेरा बहनोई सेना में अधिकारी है उसके कह कर नौकरी लगवा दूंगा। प्रदीप ने अगस्त 2019 में फोन कर कहा कि मैं छुट्टी आया हुआ हूं। तुमको नौकरी लगना हो तो शैक्षणिक दस्तावेज लेकर पारिजात चौक के पास एक होटल में आ जाओ। मैं होटल में पहुंची तो वह मुझे एक कमरे में ले गया और मेरे को गिलास में जूस पिलाया। उसके बाद मैं बेसुध हो गई। होश आने पर पता चला कि मेरे साथ गलत काम हुआ है। मैंने शिकायत करने की बात कही तो वह बोला यदि तुमने ऐसा किया तो मैं तुम्हारी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। वह मुझे ब्लैकमेल करने लगा। अगस्त 2019 में पता चला कि प्रदीप सेना में नहीं है। प्रदीप ने 20 नवंबर 2019 को फोन कर मुझसे शादी करने की बात कही। उसके बाद फोन कर मुझे बस अड्डे पर बुलाया। मैं वहां पहुंची तो उसने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह मुझे भिवानी के एक ट्रस्ट में ले गया। उसने फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरन मेरे साथ शादी की और कुछ कागजात पर साइन करवा लिए। शादी में कोई मोहित नामक लडक़ा भी था। मैं किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची। अब प्रदीप की बहन व उसके अन्य परिजन फोन कर मेरे परिजनों को धमकी देकर कहते हैं कि इसे हमारे पास भेज दो। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें