हांसी। शहर में निर्माणाधीन रेस्ट हाऊस का एक सप्ताह में दूसरी बार शिलान्यास कर दिया गया है। रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने और इससे पहले 26 नवंबर को विधायक विनोद भ्याणा ने रेस्ट हाउस का शिल्यानास किया था।
हांसी उपमंडल में लोकनिर्माण विभाग की तरफ से 629.51 लाख रुपये की लागत से रेस्ट हाउस की नई बिल्डिग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। रविवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हिसार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे थे और हांसी के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का भी शिलान्यास कर दिया। इससे पहले स्थानीय विधायक विनोद भयाणा ने 26 नंवबर को कार्यकर्ताओं के साथ निर्माणस्थल पर पहुंच नारियल फोड़कर शिलान्यास किया था। --------------
रेस्ट हाउस के निर्माण की ईटें फेल -
रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही ईंटों को विभाग द्वारा फेल घोषित किया जा चुका है। ठेकेदार द्वारा लगाई जाने वाले ईंटों की क्वालिटी बेहद खराब थी, जिस कारण उन्हें निर्माण में इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
-------