फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पूर्व एसडीएम और उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल के अंदर घुसकर पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 29 Feb 2024 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में पूर्व एसडीएम और उनकी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, पीड़ित ने बताया कि आरोपी मारपीट के बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सेक्टर 16-17 में रहने वाले और पूर्व एसडीएम संतलाल और उनकी पत्नी अनीता के साथ नागरिक अस्पताल परिसर में कुछ हमलावरों ने मारपीट की। पूरा घटनाक्रम स्थल परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सेक्टर 16-17 के रहने वाले पूर्व एसडीएम संतलाल ने बताया कि उनका बेटा पत्नी दीपिका के साथ ऊपर वाली मंजिल पर रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से पुत्रवधू उनके साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी करती है। बताया कि अक्सर सास-बहू के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज सुबह पुत्रवधू ने दोबारा से झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके दौरान महिला को चोट आई। चोट लगने के चलते पूर्व एसडीएम अपनी पत्नी अनीता को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया। यहां पर एमएलआर काटने के बाद एक्स-रे के लिए खड़े हुए थे। इसी दौरान दीपिका का पिता ओमप्रकाश अपने साथियों के साथ आया और मुझ पर और मेरी पत्नी अनीता पर हमला कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें