फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा ओलंपिक गेम्स के लिए जाट कॉलेज में फुटबाल का प्रशिक्षण कैंप शुरू

विज्ञापन
हरियाणा ओलंपिक गेम्स के लिए जाट कॉलेज में लगे फुटबाल के प्र​​शिक्षण कैंप में अभ्यास करती ​खिलाड
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा ओलंपिक गेम्स के लिए जाट कॉलेज में फुटबाल का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो चुका है। कोच नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार के नेतृत्व में हिसार की टीम अभ्यास कर रही हैं। खिलाड़ियों को फुटबाल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बाल वर्क और टीम कॉमिनेशन पर काम किया जा रहा है ताकि हरियाणा ओलंपिक गेम्स में हिसार की टीम चैंपियन बन सके। सुबह-शाम बेटियाें को चार घंटे अभ्यास करवाया जा रहा है। हिसार की टीम प्रैक्टिस मैच भी खेल रही है।

हिसार की टीम में 8 बेटियां मंगाली, 1 गंगवा और 9 बेटियां चूली बागड़ियान से हैं। अब चयनित खिलाड़ी 2 नवंबर से करनाल में होने वाले गेम्स में दमखम दिखाएंगी। कोच नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार ने बताया कि हिसार की टीम में चूली बागड़ियान से गोलकीपर मनीषा, रीतु देवी, कविता, पूनम, किरण, अंजू, पूनम भादो, निधि और मनीषा शामिल है। इसी प्रकार गंगवा से सोनिया, मंगाली से तमन्ना, वर्षा, गोलकीपर सानिया, आरती, वैशाली, सिमरण हैं।
विज्ञापन


कोच का कहना है कि हरियाणा ओलंपिक गेम्स को लेकर टीम की तैयारी पूरी है। पांच दिन से कैंप चल रहा है। कैंप के बाद खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा। हिसार टीम में शामिल ज्यादातर बेटियां नेशनल स्तर पर किक का दम दिखा चुकी हैं। ऐसे में कोच को टीम से पदक की उम्मीद है।

वहीं हरियाणा ओलंपिक गेम्स में कुश्ती के मुकाबले एचएयू में करवाए जा रहे हैं। इसको लेकर पहलवान तैयारी में जुटे हुए है। हिसार, करनाल के अलावा अन्य जिलों में भी विभिन्न खेलों में हिसार के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। गेम्स 2 नवंबर से शुरू होने जा रहे है।
विज्ञापन


किस जिले में होंगे कौन से खेल

- हिसार में कुश्ती।

- गुरुग्राम में हैंडबाल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस।

- सोनीपत में नेटबाल, बास्केटबाल और कुश्ती।

- फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग, फेंसिंग, आर्चरी और टेनिस।

- पंचकूला में कबड्डी, जूडो, कराटे और बैडमिंटन।

- कुरुक्षेत्र में योगा, साइक्लिंग और वाॅलीबाल।

- रोहतक में बॉक्सिंग।

- करनाल में फुटबाल।

- चंडीगढ़ में कयाकिंग और कैनोइंग।

- दिल्ली में शूटिंग और ट्रैक साइक्लिंग इवेंट।

- बहादुरगढ़ में तैराकी, ट्रायथलॉन और वाटर पोलो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें