हिसार। कैमरी के प्रताप स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में लड़कों के सीनियर वर्ग में मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में शुक्रवार को नॉक आउट मैच खेले गए। इन मैच में हारने वाली 9 टीमें बाहर हो गई। इनमें देवा, बड़सी, दौलतपुर, सुनाम, गावड़, ढंढेरी, रामायण, बालसमंद और गदली की टीमें बाहर हो गईं। शनिवार को भी सीनियर वर्ग में मुकाबले होंगे। गंगवा की टीम ने गदली को 3-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से टीमें अपनी किक का दमखम दिखाने के लिए पहुंची हैं।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में दुष्यंत स्याहड़वा पहुंचे और खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। प्रतियोगिता में पहला मैच कैमरी ए और देवा टीम के बीच खेला गया। अब शनिवार को विजेता टीमों के अलावा अन्य टीमें भी मैदान में उतरेगी। मैच सुबह 8 बजे शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर फुटबाल कोच कुलदीप, मित्रपाल, सुनील, मुकेश, महेंद्र मास्टर, कृष्ण चौहान, दलबीर, मानसिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
कैमरी ए की टीम ने देवा को 4-0 से हराया
गोगामेड़ी की टीम ने बड़सी को 2-0 से हराया
चूली की टीम ने दौलतपुर को 1-0 से हराया
उचाना की टीम ने सुनाम को 3-0 से पराजित किया
मोरनिंग क्लब की टीम ने गावड़ को 1-0 से हराया
बलम्भा की टीम ने ढंढेरी को 2-0 से पराजित किया
अलखपुरा की टीम ने रामायण को 2-0 से हराया
सातरोड़ की टीम ने बालसमंद को 2-0 से पराजित किया
गंगवा की टीम ने गदली को 3-0 से हराया