फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प उत्सव : फॉर कार्नर विद फ्रेश फ्लावर में खुशी-दीपा चुघ प्रथम

विज्ञापन
हिसार जी जे यू में लगी फूलों की प्रदर्शनी में फूलों को देखती छात्रा रंजना। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में 9वें पुष्प उत्सव में फॉर कार्नर विद फ्रेश फ्लावर श्रेणी में सेक्टर-15 की खुशी-दीपा चुघ ने प्रथम स्थान हासिल किया। फॉर कार्नर विद ड्राई फ्लावर में मॉडल टाउन की नीरजा गुप्ता अव्वल रही। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज रहे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा रहे। इसके अलावा एशियन पैरा ओलंपिक 2018 में क्लब थ्रो की स्वर्ण पदक विजेता एवं सहायक रोजगार अधिकारी एकता भ्याण विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विज्ञापन

पुष्प उत्सव की अध्यक्षता इंजीनियर सुनील ग्रोवर ने की। समारोह में माली मुन्नालाल, सुरेश, अमित व सुभाष को भी सम्मानित किया गया। डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. ममता एन दिलबागी, डॉ. विकास वर्मा, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. सोनू कुमारी, प्रो. शबनम सक्सेना, प्रो. सोनिका, प्रो. हरभजन बंसल, प्रो. सरोज ने निर्णायक मंडल की निभाई। मंच संचालन गुरप्रीत सैनी, छात्रा प्रिया व भुवन ने किया। इस मौके पर डॉ. सत्या सावंत, प्रो. नीरज दिलबागी, प्रताप मलिक, डॉ. प्रज्ञा कौशिक, डॉ. ज्योत्सन व पाला राम मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
श्रेणी विजेता
फॉर कार्नर विद फ्रेश फलावर खुशी-दीपा चुघ, सेक्टर-15
फॉर कार्नर विद ड्राई फ्लावर नीरजा गुप्ता, मॉडल टाउन
मिक्स फ्लावर एजरेंजमेंट फॉर ए कार्नर अचला बंसल, सेक्टर-15
गारलैंड (हार) दक्ष, आजाद नगर
बी-कट फ्लावर अरमान, 12 क्वार्टर
गलेडियोलस हरपाल, फरीदपुर
डहलिया राजू, रूप नगर
लिलियम राजू, खेदड़
कारनेशन अर्जुन, 12 क्वार्टर
एंटीरिनम रिया, बुगालिया
मेरीगोल्ड अर्जुन, 12 क्वार्टर
स्टॉक सक्षम, घिराय
सालविया लुवास
केलेंडुला अरमान, रायपुर
अस्टर लुवास
डहलिया इन पॉटस ओपीजेआईएमएस
पेंसी मोनू, न्यू ऋषि नगर
पेटूनिया मांगेराम, न्यू ऋषि नगर
वरबिना मोनू, न्यू ऋषि नगर
फ्लोक्स मांगेराम, न्यू ऋषि नगर
सिनेरिया मांगेराम, न्यू ऋषि नगर
मेरीगोल्ड अफ्रीकन पवन, वीडीजेएस
मेरीगोल्ड फ्रैंच हॉट रोलिंग डिविजन
स्टॉक मांगेराम, न्यू ऋषि नगर
एंटरीहम मोनू, न्यू ऋषि नगर
डिमोरपोटिका मांगेराम, ग्रीन पार्क
मेसेम्बरी वन्थीमम (आइस प्लांट) जिंदल स्टील कंपनी
कलेंडुला मांगेराम, न्यू ऋषि नगर
अस्टर ओपीजेआईएमएस
बोनसाई प्लांट्स ओपी जिंदल मॉडल स्कूल
कैक्टी ओम सावित्री कॉलेज
संकुलेंट जिंदल अस्पताल
मिनी गार्डन पोर्टेबल जिदंल स्टील कंपनी की कॉलोनी
फोलिएज प्लांट्स वीडीजेएस
पाम्स (थ्री वैरायटी) हॉट रोलिंग डिविजन
रीयूज्ड मेटिरीयल्ज फॉर प्लांटेशन इनोवेटिड आइडियाज आयुषी, ग्रीन पार्क
इम्युनिटी बूस्टर प्लांट्स ओपीजेआईएमएस

हिसार जीजेयू में लगी फुलों की प्रदर्शनी मे फूलों के साथ सेल्फी लेती अकीरा और अनु छात्रा। संवाद- फोटो : Hisar

हिसार जीजेयू में लगी फूलों की प्रदर्शनी में फूलों को निहारती छात्राएं तमन्ना मधु वंदना। संवाद- फोटो : Hisar

Flower Festival: Khushi-Deepa Chugh 1st in For Corner with Fresh Flowers- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें