फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ठंड से पहली मौत: हिसार में 25 साल के युवक की गई जान, रात को रेहड़ी पर सोया सुबह तक थम गई सासें

Wed, 11 Dec 2024 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

मौसम तेजी से करवट ले रहा है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा में बढ़ती ठंड की वजह से पहली मौत हुई है। हिसार में 25 साल के युवक की ठंड की वजह से मौत हुई  है। 
विज्ञापन
रेहड़ी पर युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ठंड से पहली मौत का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार में कड़ाके की सर्दी के चलते शहर की योगिता कॉलोनी निवासी शिव कुमार की मौत हो गई। नई सब्जी मंडी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। शरीर पूरी तरह से अकड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। जहां मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा होगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक नशे में था। वह रात के समय नई अनाज मंडी में टहल रहा था। नई मंडी के सब्जी विक्रेता बिंटू सैनी ने बताया कि बुधवार सुबह एक रेहड़ी चालक उसके पास आया। रेहड़ी चालक ने कहा कि उसकी रेहडी पर एक युवक सोया हुआ है। जिसका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया है। इसके बाद रेहड़ी पर देखा, तो युवक की सांसे थमी हुई थी। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रात को यहां शराब के नशे में टहल रहा था नई सब्जी मंडी चौकी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है। आशंका है कि सर्दी से बचने के लिए उसके पास गर्म कपड़े नहीं थे। नशे में होने के चलते वह खुद का बचाव नहीं कर सका। अत्याधिक ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें