फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवा कारोबारी की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया रोड जाम

Wed, 11 Dec 2024 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर की मुलतान कॉलोनी में युवा कारोबारी अरुण महता की आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए परिजनों ने मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल के बाहर हाईवे को जाम किया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। रोड जाम की सूचना पर एसडीएम राजेश खोथ व शहर थाना प्रभारी सदानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए माने।
विज्ञापन


रोड जाम सुबह करीब 11 बजे किया गया। आधे घंटे तक शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे बाधित रहा। इस दौरान परिजनों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने कहा कि अगर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शव को रोड पर रखकर जाम करेंगे। रोड जाम के दौरान मृतक अरुण महता की पत्नी, पिता व अन्य मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश खोथ ने परिवार के दो सदस्यों की कमेटी बनाई है। जिन्हें वह मामले में लगातार अपडेट देते रहेंगे। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव का दाह संस्कार किया।

बता दें कि सोमवार को मुलतान कॉलोनी में युवा कारोबारी अरुण महता ने पैसे के लेन देन को लेकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने चार युवकों को मौत का जिम्मेदार बताया था। युवक कारोबार में हो रहे नुकसान व उधार के पैसे वापस न मिलने से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने पिता सुभाष चंद्र की शिकायत पर निहार खुराना, रवि मलिक, नीरज आर्य व पारस पंडित के खिलाफ धारा 108 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा था दुखी हूं
अरुण के शव के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि प्रिय पापा मैं अपनी जिंदगी से बहुत दुखी हो चुका हूं। इतना परेशान हो चुका हूं कि अब जीने का मन नहीं करता। मेरी सबसे बड़ी परेशानी का कारण है मेरे पैसे गुम होना और दुकान से पैसे चोरी होना। दूसरी परेशानी है कि मैंने जिस-जिस को उधार दी, उसके पैसे वापस नहीं आए। बल्कि वो मुझे मारने की धमकी देते हैं।

घर से फरार हैं आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। हमने व सीआईए टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर से फरार हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

राइटिंग मिलान व लेने देन का हिसाब देख रही पुलिस
मामले में पुलिस अरुण महता के लेनदेन के हिसाब की जानकारी जुटा रही है। अभी तक पुलिस को पता लगा है कि अरुण ने अपने क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए तीन युवकों को मोबाइल दिलवाए थे, लेकिन वह तीनों किश्त नहीं भर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें