फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल की महिला चिकित्सक ने किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल की एक महिला चिकित्सक ने बुधवार को घर पर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने चिकित्सक को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

चिकित्सक दो दिन से आईसीयू में भर्ती है और फिलहाल कोमा में है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को इस संबंध में रुक्का नहीं मिला है।
सूत्रों के अनुसार महिला चिकित्सक बुधवार को घर पर थी। उसने कमरे में आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने उसे तुरंत संभाल लिया। चिकित्सक ने पारिवारिक कारणों से यह कदम उठाया।
विज्ञापन

करीब दो से तीन माह पहले उसकी बहन का निधन हुआ था। परिजनों के अनुसार उसकी बहन ने भी आत्महत्या की थी। इसके बाद से चिकित्सक तनाव में रहने लगी थी। महिला चिकित्सक दो दिन से अवकाश पर थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल का स्टाफ भी हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें