फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से सगी बहनों की मौत के बाद भी पिता नहीं पहुंचा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर की ढाणियों में बुधवार तड़के आगजनी में दो सगी बहनों के जिंदा जलने से मौत के बाद पिता घर नहीं आया। घटना संदिग्ध होने के कारण पुलिस बच्चियों के पिता की तलाश में जुटी है। वीरवार को पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह गांव मोहब्बतपुर में घटना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ डीएसपी नारायण चंद व थाना प्रभारी मंदीप बलराज चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घर के सभी परिजनों से अलग-अलग बात कर जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ने आगजनी में जिंदा बची खुशबू, अन्य परिजनों व मौजूद ग्रामीणों से बात कर घटना की जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला पूरा संदिग्ध लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं मृतका के पिता छोटूराम के मिल जाने तक पूर्ण रूप से किसी भी नतीजे पर नहीं जा सकते हैं। वहीं, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया।
दोनों बहनों के शवों का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम छोटूराम की तालाश में लगी हुई है। मामले का जल्दी ही पटाक्षेप हो जाएगा। - मनदीप बलराज चहल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें