फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फसलों के मुआवजे के लिए किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
तहसीलदार कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी तो वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे। पिछले दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से सिवानी क्षेत्र में किसानों की मूंग, ग्वार और बाजरा की फसल खराब हो चुकी है। नरमा और कपास की फसल भी अधिक जलभराव के कारण नष्ट हो चुकी है। किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि सरकार किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दें। मूंग की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से होनी थी परंतु अभी तक खरीद का कोई समय नहीं दिया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम प्रकाश बड़वा, सुकरम जागलान ,राजबीर सिन्धु , मास्टर उमराव सिंह, बिल्लू गोदारा, राजीव एडवोकेट ,धर्मवीर दुहन, राजेश चावला, राजबीर तरड, सरवर सिंधु ,कुलदीप बडवा, जयसिंह सहारण, जयसिंह पूनिया, राजमहल देहडू ,अनिरुद्ध बिश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें