फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनूप धानक व कमल गुप्ता को किसानों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
मंत्री की गाड़ी को काला झंडा दिखाते किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का भाजपा व जेजेपी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। उसी कड़ी में शुक्रवार को सायं 7 बजे किसानों ने रामायण टोल प्लाजा पर जेजेपी नेता व मंत्री अनूप धानक व भाजपा विधायक कमल गुप्ता को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रकट किया और दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काले झंडे किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ के नेतृत्व में दिखाए गए।
विज्ञापन

कुलदीप खरड़ ने कहा कि दोनों नेता रोहतक से हिसार जा रहे थे उस दौरान हमने उनका विरोध किया। खरड़ ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रही हैं जबकि भाजपा के विधायक ही तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। खरड़ ने कहा कि हिसार में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें हिसार के विधायक कमल गुप्ता ने कहा था कि तिरंगे का सबको अपमान करना चाहिए। खरड़ ने कहा कि हमने विधायक कमल गुप्ता की गाड़ी को टोल पर रुकवा कर तिरंगे का अपमान करने को लेकर माफी मंगवाई और उसके बाद ही गुप्ता को हिसार जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें