फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विरोध कर रहे एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sat, 07 Aug 2021 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

विरोध के दौरान कुलेरी गांव निवासी किसान महेन्द्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। बेहोश होने पर उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
हिसार में दुष्यंत चौटाला के विरोध में जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पहुंचने का विरोध कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चौटाला के आने की खबर मिलते ही भारी तादाद में किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने किसानों को हाईवे के पास ही रोक दिया। किसानों ने डिप्टी सीएम, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


विरोध के दौरान कुलेरी गांव निवासी किसान महेन्द्र सिंह को हार्ट अटैक आ गया। बेहोश होने पर उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के सदस्य सदानन्द राजली ने बताया कि महेन्द्र सिंह की हो गई है। इससे पहले कुलेरी गांव सरपंच प्रतिनिधि व लांधड़ी टोल के किसान नेता संदीप सिवाच मेडिकल कॉलेज में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें डीएसपी अभिमन्यु ने वहीं रोक लिया। 


मौके पर डीआईजी बलवान सिंह राणा पहुंचे तो किसानों और उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद डीआईजी उन्हें बेहोश हुए किसान से मिलवाने के लिए ले गए। पुलिस की ओर से किसानों को आगे बढ़ने से रोका गया तो  किसानों ने मांग की कि पुलिस उन्हें शांति से बैठकर प्रदर्शन करने की अनुमति दे। 
विज्ञापन


अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस और स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल के 91वें जन्मदिवस पर कोरोना वॉरियर्स के लिए शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मुख्यातिथि हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें