फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हुई किसान महापंचायत: प्रशासन को 7 नवंबर तक का अल्टीमेटम, 8 को हांसी एसपी कार्यालय का करेंगे घेराव

Sat, 06 Nov 2021 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/हिसार (हरियाणा)

सार

शनिवार को हरियाणा के नारनौंद कस्बे में किसानों की महापंचायत हुई। किसानों की मांग है कि सांसद के विरोध के दौरान उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए, प्रदर्शन में घायल किसान कुलदीप का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए। किसानों का आरोप है कि सांसद का विरोध कर रहे किसान को सांसद के पीए, गनमैन और साथ आए लोगों ने हमला कर घायल किया है। 
विज्ञापन
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते किसान नेता सुरेश कौथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के कस्बे नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान हुए विवाद के मामले में शनिवार को किसानों की नारनौंद थाना परिसर में महापंचायत हुई। इस दौरान फैसला लिया कि अगर 7 नवंबर तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 8 नवंबर को हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


किसानों की मांग है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए, प्रदर्शन में घायल किसान कुलदीप का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए। सांसद रामचंद्र जांगड़ा और उनके साथ आए लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। 

किसानों को प्रशासन की तरफ से बातचीत का प्रस्ताव
किसानों ने एलान किया कि जब कि उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक नारनौंद थाने में धरना जारी रहेगा। महापंचायत में जींद, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, सिरसा तक के किसान पहुंचे। प्रशासन की तरफ से किसानों को बातचीत के लिए प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद किसानों की एक कमेटी का गठन किया गया है, जो रविवार को हांसी की एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात कर अपनी बात रखेगी। राकेश टिकैत की जगह उसके भतीजे गौरव टिकैत धरने पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कुश्ती: हिसार की पूजा ढांडा सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित, चोटिल होने के कारण लंबे समय तक रहीं मैदान से दूर
विज्ञापन


घायल कुलदीप को अब तक नहीं आया होश
संयुक्त मोर्चा के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़, किसान नेता सुरेश कौथ, जोगेंद्र  नैन, विकास सीसर, कुलदीप खरड़, कामरेड इंद्रजीत सिंह बताया कि प्रदर्शन में घायल हुए सातरोड़ निवासी किसान कुलदीप का रात 12 बजे अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। अभी तक कुलदीप को होश नहीं आया है। अगले 72 घंटे उनके लिए अहम बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीन बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कुलदीप की नस फटने से उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें