फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठियों से पीट-पीटकर किसान की हत्या, दो दिन पहले बेटी की हुई थी सगाई

विज्ञापन
हनुमान सिंह की मौत के बाद ढाणी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी कविता व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। गांव किरढ़ान के समीप बुधवार देर रात्रि खेतों में 60 वर्षीय किसान की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों द्वारा लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी किसान को गंभीर अवस्था में दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खेतों में निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक हनुमान डूडी के पुत्र अजीत सिंह के बयान पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक हनुमान की बेटी की सगाई मंगलवार को हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, जो गम में बदल गया।
विज्ञापन

रात को खेत में गया था पानी लगाने
दरअसल, गांव किरढ़ान में खेत की ढाणी में रहने वाले हनुमान सिंह का अपने चचेरे भाई के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चला आ रहा था। बुधवार रात को किसान हनुमान अपने खेत में फसल को पानी देने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान रंजिशन गांव किरढ़ान के ही भूपसिंह व उसके परिजनों ने हनुमान सिंह की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद एक युवक ने हनुमान सिंह को घायल अवस्था में यह कहकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया कि उसे दुर्घटना में चोट आई है। मगर तब तक हनुमान सिंह की मौत हो चुकी थी। वहीं, मृतक का बाइक खेड़ी नहर के पास मिला।
मृतक हनुमान सिंह डूडी के पुत्र अजीत सिंह ने बताया है कि 17 अगस्त मंगलवार को उसकी बहन की सगाई हुई थी। बुधवार को उसने अपने पिता हनुमान को पढ़ाई के लिए हिसार जाने का पूछा तो उसके पिता ने अपने चचेरे भाई भूपसिंह व उसके साथ नामजद किए गए आरोपियों से जान का खतरा बताया था। उनका कहना था कि रात को पानी लगाते समय पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। वे दोबारा हमला कर सकते हैं। इसके बाद वह हिसार चला गया। उसे सुबह उसके मामा विनोद व भाई नरेश का फोन आया कि बुधवार शाम के समय उसके पिता हनुमान सिंह अपनी बाइक पर दूसरे खेत में पानी लगाने के लिए ढाणी से गए थे। उसी समय दो गाड़ियां उनके पीछे गांव की तरफ से आई। जिनमें भूपसिंह डूडी, प्रदीप, कृष्ण, बजरंग, विक्रम, छोटूराम, छोटूराम के पुत्र विजय उर्फ मोलु व धोलू, राजेंद्र, सतीश, जयवीर, सज्जन बैठे थे। आरोप है कि उसके चचेरे भाई नरेश कुमार व उसकी मां सरोज ने दोनों कारों में बैठे लोगों को उसके पिता हनुमान के पीछे जाते देखा था। करीब 20-25 मिनट बाद नरेश कुमार अपनी कार पर फतेहाबाद जाने के लिए निकला, जब खेड़ी माइनर पक्की सड़क के साथ होते हुए मोगा नंबर 10 को पार किया तो उसके पिता का बाइक खड़ा था। बाद में उन्हें उसके पिता के नागरिक अस्पताल में मृत अवस्था में होने की सूचना मिली। आरोप है कि उनके शरीर पर घातक हथियारों से काफी चोटें मारी हुई थी।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, एक आरोपी है पुलिसकर्मी
भट्टू कलां पुलिस ने हनुमान सिंह के बेटे अजीत की शिकायत पर किरढ़ान के ही निवासी भूपसिंह, प्रदीप, कृष्ण, बजरंग, विक्रम, छोटूराम, विजय उर्फ मोलु, धोलू, राजेंद्र, सतीश, जयबीर, सज्जन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अजीत ने बताया कि उसके पिता व उस पर कई बार हमले किए गए हैं। लेकिन आरोपियों में शामिल भूपसिंह का बेटा प्रदीप कुमार पुलिस कर्मचारी है, जिसकी ड्यूटी हांसी में हैं। इसलिए उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। आरोपियों ने पहले भी कई बार उनसे झगड़ा किया है, जिसकी उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बेटी पीजीआई रोहतक से कर रही नर्सिंग कोर्स, बेटा हिसार में करता है एचएसएससी की तैयारी
मृतक हनुमान सिंह का बेटा अजीत सिंह हिसार में एचएसएससी की तैयारी करता है। जबकि बेटी मोनिका रोहतक पीजीआई से नर्सिंग कोर्स कर रही है। ढाणी में हनुमान सिंह व उसकी पत्नी सरोज ही रहते थे। सगाई के बाद अगले दिन बुधवार को मोनिका अपने मामा के साथ हिसार चली गई थी।
मृतक हनुमान के बेटे अजीत की शिकायत पर हनुमान के चचेरे भाई भूपसिंह सहित 12 लोगों पर धारा 148, 149, 364, 302, 201, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

-डॉ. कविता, प्रशिक्षणाधीन डीएसपी एवं भट्टू थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें