फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लघु सचिवालय परिसर में किसान-मजदूरों के प्रदर्शन में दौरान हार्ट फेल होने से किसान की मौत

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान लघु सचिवालय में बाहर प्रदर्शन कर रहे एक 77 वर्षीय किसान नेता आनंद देव सांगवान की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। भिवानी जिले के गांव भेरा निवासी आनंद देव सांगवान बीएंडआर से सेवानिवृत्त होने के बाद किसान संगठनों में सक्रिय थे। पिछले लंबे समय से परिवार के साथ हिसार की फ्रेंडस कालोनी में रहते थे। मंगलवार को सेक्टर 16-17 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। किसान नेता की मौत पर किसानों और मजदूरों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान-मजदूर संगठनों की बैठक हिसार के क्रांतिमान पार्क में हुई। जिसमें किसानों ने 2022 व 2023 खरीफ फसलों के बीमा क्लेम, वर्ष 2022 के बकाया 396 करोड़ रुपये, 72 गांवों के बकाया बीमा क्लेम, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की पूरी खरीद सहित अन्य मांगों को लेकर अपना रोष जताया। किसान संगठनों के पदाधिकारी क्रांतिमान पार्क से पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे थे। यहां पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए हुए थे। इस बीच प्रदर्शन के दौरान किसान नेता आनंद देव सांगवान की तबीयत बिगड़ गई। हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। किसान उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। किसान संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें