फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंक के लिए ग्राउंड का लेवल कर खुदाई का काम शुरू

विज्ञापन
कैमरी रोड स्थित जलघर में इस जगह बनाया जाएगा नया वाटर टैंक। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित जलघर में नया वाटर टैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्राउंड का लेवल कर खुदाई का काम शुरू किया गया है। खुदाई का काम पूरा होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। उसके बाद यहां वाटर टैंक बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पांच महीने में वाटर टैंक बनकर तैयार हो जाएगा। नया टैंक बनने के बाद 3 करोड़ 60 लीटर पानी का भंडारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें, कि बालसमंद सब ब्रांच से कैमरी रोड जलघर के वाटर टैंक में पानी आता है, लेकिन महीने में 16 दिन नहर बंद रहती है। आठ दिन ही नहर से पानी आता है। यहां बने दोनों टैंकों से रोजाना सप्लाई के साथ 12-13 दिन का ही पानी स्टोरेज किया जा सकता है। ऐसे में नहरबंदी के समय विभाग की ओर से पानी सप्लाई में कटौती कर दी जाती है। कई बार तो लोगों को एक वक्त का पानी तक नहीं मिलता। नए वाटर टैंक में चार दिन यानी 3.6 करोड़ लीटर पानी स्टोरेज किया जा सकेगा। फिलहाल दोनों टैंकों से रोजाना 95 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन

खुदाई का काम शुरू किया जा चुका है। काम पूरा होने के साथ ही वाटर टैंक बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
- जेई निशांत, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें