फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नहीं पकड़े गए फरार तीन बाल बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बरवाला रोड पर स्थित बाल सुधार गृह से एक साल पहले फरार हुए बाल बंदियों में से तीन बाल बंदी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 12 अक्तूबर 2020 की देर शाम यहां से 17 बाल बंदी वार्डरों पर हमला करके फरार हो गए थे। इस हमले में मौके पर तैनात तीन वार्डर घायल हुए थे। तत्कालीन एएसपी उपासना यादव ने बाल सुधार गृह का दौरा कर और स्थिति का जायजा लिया था। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी और घटनास्थल से सुराग जुटाए थे।
विज्ञापन

12 अक्तूबर 2020 की शाम करीब 6 बजे बाल बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर उनकी गिनती की जा रही थी। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें खाने के लिए ले जाया जाना था। अचानक से कुछ बाल बंदियों ने वहां तैनात वार्डरों पर हमला कर दिया था। अचानक हुए इस हमले में वार्डरों को कुछ समझ नहीं आया और बाल बंदियों ने लकड़ी के बिंडों आदि से जो भी उन्हें मौके पर मिला, उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। बाल बंदियों ने वार्डर की जेब से चाबी निकालकर ताला खोला था और वहां से फरार हो गए थे। हमले में वार्डर तलविंद्र, सुनील और चंद्रकांत घायल हो गए थे।
ये हुए थे फरार
झज्जर निवासी बाल बंदी पर 302, 120बी व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज, दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 34, करनाल निवासी पर 395, 397, 307, 506, 379, 393 व अन्य (5 थानों में केस दर्ज)। बहादुरगढ़ निवासी पर 363, 366ए, 376, 65, पोक्सो एक्ट दिल्ली निवासी पर 302, 120बी, 506, 34 व आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 307, 341, 506, 34, रोहतक निवासी पर 307, 406, 120बी, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, रोहतक निवासी पर 302, 449, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर निवासी पर 148, 149, 323, 341, 307, 506, हिसार निवासी पर 392, 34, झज्जर निवासी पर 379बी, 394, 397, आर्म्स एक्ट भिवानी निवासी पर 302, 325, 120बी, आर्म्स एक्ट, चरखी दादरी निवासी पर 306, 376, 511, 450, पोक्सो एक्ट, झज्जर निवासी पर 302, 34, 120बी, आर्म्स एक्ट, हिसार निवासी पर 394, 188, 302, 397, 506, 34, आर्म्स एक्ट के आरोपों में बाल सुधार गृह में बंद थे।
विज्ञापन

फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म के शामिल
फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म में बंद रहे बाल बंदी शामिल थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध के बाल बंदी शामिल थे। इनमें से कई के खिलाफ तो अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं।
15 टीमें की गई थीं गठित
डीएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस की 15 टीमें गठित की गई थीं। बाल बंदियों को पकड़ने के लिए कई जिलों में सर्च अभियान चलाया गया था। पुलिस ने एक वर्ष के अंतराल में 14 बाल बंदियों को पकड़ लिया है, लेकिन तीन बाल बंदी अभी भी पकड़ से दूर हैं। उल्लेखनीय है कि उस शाम 18 बाल बंदी फरार हो रहे थे। एक को मौके पर ही दबोच लिया गया था। 17 बंदी फरार हो गए थे। उस घटना को लेकर बाल सुधार गृह अधीक्षक सहित मौके पर तैनात पूरे स्टाफ पर गाज गिरी थी। इन बंदियों में से एक बंदी को कुछ दिन पहले ही जिला पुलिस ने कार्बाइन सहित गिरफ्तार किया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था।
बाल बंदी किए जा रहे शिफ्ट
बाल सुधार गृह में से 28 बाल बंदियों को अंबाला शिफ्ट किया जा चुका है। 72 बाल बंदियों को बुधवार को फरीदाबाद शिफ्ट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के चलते बाल सुधारगृह को यहां से हटाया जा रहा है। इसके स्थान पर तलवंडी राणा में राणा माइनर के पास बाल सुधारगृह बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें