फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया है। एएसआई जयवीर पर जुआरियों को बेल मंजूरी के नाम पर 21 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं तो ईएसआई धर्मबीर पर शराब के नशे में एक ऑटो चालक को टक्कर मारने का आरोप हैं। जांच के बाद दोनों को निलंबित किया है।
विज्ञापन

शराब के नशे में मारी थी टक्कर
11 मई की रात को कैमरी मार्ग पर रहने वाला संदीप अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ऑटो में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास कैमरी की तरफ से आ रहे ईएसआई धर्मबीर ने ऑटो को कार से टक्कर मार दी। उस समय धर्मबीर शराब के नशे में था। ऑटो चालक से मारपीट की थी और काफी देर तक वहां पर हंगामा हुआ था। बाद में पुलिस ने धर्मबीर की मेडिकल जांच करवाई थी। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने पर जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अब धर्मबीर को निलंबित कर दिया है।
बेल मंजूरी के नाम पर लिए थे रुपये
अग्रोहा थाना में 4 मई को जुआ अधिनियम के तहत एक केस दर्ज हुआ था। थाने में तैनात एएसआई जयवीर ने दो आरोपियों को बेल मंजूर करवाने की एवज में 21 हजार रुपये लिए है। पुलिस अधीक्षक ने जांच थाना प्रभारी को सौपी। जांच में सामने आया कि जयवीर ने रुपये लिए थे। अब इस मामले में जयवीर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें