एचएयू में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आज
मत्स्य विज्ञान की प्रवेश परीक्षा सायंकालीन सत्र में दो से पांच बजे तक होगी
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए 19 सितंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। कुलसचिव डॉ. एसके महता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय सहित शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। विभिन्न कोर्सेज के लिए 6910 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। इस दौरान बीएससी एग्रीकल्चर के छह वर्षीय कोर्स, एमएससी मैथ, पीएचडी, बीएससी मत्स्य विज्ञान आदि के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। बीएससी मत्स्य विज्ञान के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का समय सायंकालीन सत्र में दोपहर 2 से पांच बजे तक का होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में सभी हिदायतों, नियमों व शर्तों सहित सेंटर की जानकारी आदि को दर्शाया गया है। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।