भूकंप के हल्के झटकों से सहमे शहरवासी
- फोटो : bureau
शहर में रविवार को 4 बजकर तीन मिनट पर आए भूकंप के हल्के झटके से शहरवासी दहशत में आ गए। कई लोग इन झटकों को महसूस करते ही घरों से बाहर निकल आये, वहीं बाजारों में व्यापारी दुकानों के बाहर आकर भूकंप के बारे में जानकारी जुटाते नजर आये।
झटकों के बाद शहरवासियों में भूकंप को लेकर शाम तक चर्चाएं चलती रही। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप की जानकारी डाली।
इस दौरान लोग फोन करके अपनों की खैर खबर भी लेते रहे। भूकंप के झटकों के कारण मकानों के पंखे और खिड़कियां हिलती नजर भी आईं। गौरतलब है करीब चार महीने पहले भी हिसार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।