फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने पंचायतों को किया सम्मानित

Sat, 09 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सीएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सीएम रैली में गांव भिवानी रोहिल्ला की महिला पंचायत को सम्मानित किया गया। सीएम मनोहर लाल ने सरपंच आशा देवी के अलावा सभी महिला पंचों को मंच पर बुुुलाकर प्रशंसा-पत्र प्रदान किया।  
विज्ञापन

मनरेगा के लिए राजली सम्मानित सीएम ने गांव राजली की पंचायत को मनरेगा में सबसे अधिक काम करने के लिए सम्मानित किया। इस पंचायत ने एक साल में करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये के विकास कार्य कराए। गांव के पिछले व वर्तमान दोनों सरपंचों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

म्हारा गांव जगमग गांव के लिए छह पंचायतें सम्मानित
म्हारा गांव जगमग गांव योजना के लिए रायपुर, शिकारपुर, चौधरीवाली, तेलवानी, नंगथला, घुड़साल को सम्मानित किया गया। इन गांव के सरपंचों ने मंच पर आकर सीएम से प्रशंसा-पत्र हासिल किया। सीएम ने सभी को बिजली का लाइन लॉस कम करने पर बधाई दी।
विज्ञापन


हर देशवासी को बोलनी चाहिए भारत माता की जय : धनखड़
हिसार। कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि जो भी इस देश में रहता है, उसके दिल में भारत माता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रहमान की तरह चाहे कोई मां तुझे सलाम कहे या फिर कोई वंदे मातरम् कहे, लेकिन हर दिल में भारत माता के प्रति भक्ति होनी चाहिए। जो भारतवासी है, उसके दिल में भारत माता बसनी चाहिए और उसे भारत माता की जय बोलनी चाहिए।

कृषिमंत्री धनखड़ ने एचएयू में आयोजित एलुमिनी कार्यक्रम से विदा होते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा। उन्होंने भारत माता को जीवनदायिनी और वंदे मातरम् को जीवन की संज्ञा दी। इस अवसर पर उनके साथ नारनौल के विधायक ओपी यादव, एचएयू के कुलपति केएस खोखर, लुवास के कुलपति श्रीकांत के साथ विवि के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें