फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

129 सवारियां लेकर रवाना हुई दुरंतो एक्सप्रेस, हरी झंडी दिखाने स्टेशन अधीक्षक तक नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 से वीरवार को दुरंतो एक्सप्रेस रवाना की गई। सुबह 10 बजे रवाना हुई ट्रेन में पहले दिन मात्र 129 सवारियां ही हिसार से गईं, लेकिन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए स्टेशन अधीक्षक तक भी नहीं पहुंचे। हिसार से मुंबई सेंट्रल की रेल सेवा का संचालन सप्ताह में दो दिन यानि मंगलवार और वीरवार को हिसार से होगा। एक दिन पहले रात साढ़े आठ बजे ट्रेन हिसार पहुंचेंगी।
विज्ञापन

बता दें, कि पहले यह ट्रेन मुंबई-जयपुर के बीच चल रही थी। इस ट्रेन को अब जयपुर से वाया सीकर-लोहारू, सादलपुर होते हुए हिसार तक बढ़ा दिया गया है। इस ट्रेन का हिसार से चलने का समय सुबह 10 बजे का रहेगा। हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेंद्र सिंह ने इसे जयपुर से वाया सीकर, लोहारू हिसार तक के लिए विस्तारित करने को लेकर रेलमंत्री से आग्रह किया था। जिसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। इस ट्रेन का ठहराव रींगस, सीकर, झुंझुनू, लोहारू और सदलपुर में होगा। इस ट्रेन के चलने पर हिसारवासियों व आसपास के जिले के लोगों फायदा होगा। अब यात्री 21 घंटे में हिसार से मुंबई का सफर तय कर सकेंगे।
बॉक्स
काफी खुशी की बात है कि इस ट्रेन की हिसार से भी सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। अब मुंबई जाने के लिए पहले दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। हिसार से ही सीधा मुंबई के लिए ट्रेन में बैठेंगे।
विज्ञापन

- रुस्तम, यात्री
अक्सर पहले मुंबई जाना होता था तो फ्लाइट में ही जाते थे। मगर अब हिसार से ट्रेन चलनी शुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। यात्री लंबे समय से इस ट्रेन का हिसार से संचालन करने की मांग कर रहे थे।
- राजेश पाठक, यात्री
हिसार में ही होगी दुरंतो एक्सप्रेस की मरम्मत
अब दुरंतो एक्सप्रेस की हिसार में ही मेंटेनेंस और वाशिंग की जाएगी। बीते मंगलवार को हिसार पहुंचे डीआरएम और जीएम ने भी वाशिंग यार्ड का निरीक्षण किया और तमाम जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की मेनटेनेंस अब हिसार में ही की जाएगी।
अब हिसार से होकर जाएगी फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस
अब फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस हिसार से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 30 अगस्त से चलेगी और हिसार सुबह सात बजे पहुंचेंगी। हिसार में 10 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन अगरतला के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को हिसार से होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें