नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर
हिसार। डाबड़ा चौक पर शनिवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार सफारी कार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आरोपी कार चालक को काबू कर लिया।
बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत्त था। उसने कैंप चौक से डाबड़ा चौक की तरफ आते समय अन्य वाहनों को भी हिट किया था। मामले में अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी किसी की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नशे में धुत्त है। वह अपना नाम व पता भी नहीं बता पा रहा है।