हांसी। श्री काली देवी विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा डॉ. संजोली अग्रवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (आईएनआई एसएस) प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक प्रथम प्राप्त किया। साथ ही एम्स नई दिल्ली में डीएम एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया। जो चिकित्सा क्षेत्र की सर्वोच्च उपलब्धियों में से एक है।
डॉ. संजोली अग्रवाल ने नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा श्री काली देवी विद्या मंदिर से ग्रहण की। वर्ष 2015 में एम्स जोधपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर दिसंबर 2020 में इसे पूर्ण किया। इसके पश्चात देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक आईएनआई सीईटी में ऑल इंडिया रैंक 77 प्राप्त कर एम्स नई दिल्ली में एमडी मेडिसिन में प्रवेश प्राप्त किया। अगस्त 2024 में यह डिग्री भी पूर्ण की। अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक एम्स नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट (मेडिसिन) के रूप में कार्यरत रहीं।