हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग 15 जुलाई को नारनौंद में खुला दरबार लगाएंगे जिसमें वे आमजन की बिजली संबंधी समस्याएं सुनेंगे व उनका समाधान करेंगे।
नारनौंद के उपमंडल कार्यालय परिसर में प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग मंगलवार 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे जिसमें आम जनता से कोई भी नागरिक बिजली उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधित शिकायत या समस्या इस खुले दरबार में लेकर आ सकता है। नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, एचसीएस ने बताया कि इस खुले दरबार के अवसर पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रातः 10 बजे से लेकर 1 तक नारनौंद तहसील एवं खेड़ी जालभ उप तहसील के बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर आ सकते हैं। दोपहर बाद 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बांस तहसील के ग्रामीण उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी समस्या लेकर दरबार में शामिल हो सकते हैं। समस्या के शीघ्र समाधान के लिए प्रत्येक गांव वार काउंट लगाए जाएंगे और गांव का बिजली लाइन स्टाफ भी उपस्थित रहेगा।