फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिओ फेंसिंग उपस्थिति के विरोध में चिकित्सकों ने एक घंटे तक रखी हड़ताल

Tue, 05 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के आह्वान पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को एक घंटे की हड़ताल कर जिओ फेंसिंग उपस्थिति एप का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद चिकित्सकों व कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वही आपतकालीन सेवाओं पर विरोध-प्रदर्शन का असर नहीं पड़ा। स्वास्थ्य संस्थाओं सीएचसी सीसवाल, मिर्चपुर, आर्यनगर,मंगाली, खांडा खेड़ी, सिसाय, बरवाला, उकलाना, सोरखी, शहरी क्षेत्र में सेक्टर 1/4, आजाद नगर सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। चिकित्सकों व कर्मचारियों ने कहा कि 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव, मिशन निदेशक और महानिदेशक ने जिओ फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली के आदेशों को निरस्त नहीं किया।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के कार्यकारी जिला प्रधान डॉ. विक्रम गोरिया, संयोजक एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक ने आदेशों को निरस्त नहीं किया तो स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी जल्द ही मीटिंग आयोजित कर कड़ा निर्णय लेगी।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यकारी जिला प्रधान डॉ विक्रम गोरिया, जिला सचिव डॉ अनीश चहल,बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान विकास संदलाना, डेंटल सर्जन के अध्यक्ष डॉ नरेश यादव,फार्मेसी ऑफिसर के विनोद दलाल,नर्सिंग कैडर की संतोष श्योराण,लैब टेक्निकल ऑफिसर राकेश कुमार, वेदव्रत जाखड़, रेडियोलॉजी ऑफिसर की मायावती, ऑप्थालमिक ऑफिसर के प्रधान ओम प्रकाश, एनएचएम के अनिल और चतुर्थ श्रेणी की प्रधान सोना देवी, स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के जिला संयोजक एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद , डॉ. बिमल जैन, डॉ. सुशील गर्ग ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें