फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी स्कूल चौकीदार दस दिन बाद भी गिरफ्तार न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव की पंचायत 30 जुलाई को एसपी शशांक कुमार सावन से भी मिली थी। पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 8 साल की बेटी गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ती है। गांव के स्कूल के चौकीदार (46) ने 23 जुलाई को बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पिछले करीब एक साल से आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
मामला खुलने के बाद आरोपी चौकीदार गांव छोड़कर भाग गया। चौकीदार की पत्नी भी उसी स्कूल में मिड-डे मील कर्मचारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 25 जुलाई को चौकीदार की पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहताश दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें