खिलाड़ियों का हौसला ब़ढ़ाते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। महाबीर स्टेडियम में चल रही 55वीं जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लेकिन कोच और विद्यार्थी किट से लेकर डाइट को लेकर तरस रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर सरकारी स्कूल से आए कोच ने बताया कि बुधवार 7 बजे से वे टीम के साथ महाबीर स्टेडियम में हैं। अब दोपहर 2 बजे चुके हैं, लेकिन उन्हें डाइट तो दूर की बात, चाय का एक कप तक नहीं मिला है।
शिक्षा विभाग के नियमानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक विद्यार्थी को 75 रुपये की डाइट देने का नियम है, लेकिन ये राशि प्रतियोगिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों तक पहुंचाई जाती है। जिस कारण कुछ शिक्षक खुलकर विद्यार्थियों पर राशि खर्च करते हैं तो कुछ नहीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंचे। हैंडबाल प्रतियोगिता में लाडवा टीम ने चौधरीवास के हिंदू पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित किया। इस मौके पर एईओ महेंद्र सिंह भादू, बीईओ अनिल नेहरा, डीपीई कुलदीप नैन, प्रिंसिपल विजेंद्र सिंह, एथलेटिक इंचार्ज सुधीर कुमार, स्वरूप सिंह चहल, सतपाल ढांडा, संजीव आर्य मौजूद रहे।
दस्तावेजों ने खिलाड़ियों को रुलाया : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को दस्तावेज की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर हर टीम को 5 दस्तावेज जमा करवाने होते हैं। इसमें स्कूल आईकार्ड, दाखिला प्रमाण-पत्र, आधार-कार्ड, जन्म-प्रमाण पत्र और बीते साल का रिपोर्ट कार्ड शामिल है। लेकिन अधिकांश टीमों के पास बीते साल का रिपोर्ट कार्ड न मिलने के कारण खिलाड़ी परेशान नजर आए।
महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता बेसबाल में दमखम दिखाते खिलाड़?- फोटो : Hisar
महाबीर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय स्कूली खेलकुद प्रतियोगिता में बास्केटबाल में अपना दमखम द- फोटो : Hisar