फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जर्जर और झुके बिजली के खंभे दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में जर्जर और झुके बिजली के खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। आबादी के बीच स्थित पोल गिरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। खास बात यह है कि बिजली अधिकारी जानकर भी अनजान बने हैं। शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, तलाकी गेट, भगत सिंह चौक, छबीलदास की गली, गांधी चौक, अर्बन-एस्टेट, पटेल नगर, शिव कॉलोनी, आजाद नगर व डोगरान मोहल्ले में कई जगह बिजली के तार लटक रहे हैं। इससे जान का खतरा रहता है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों-पॉश इलाकों का यह हाल है तो सामान्य व स्लम क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि बिजली निगम के एक्सईएन-एसडीओ को इस मामले की जानकारी नहीं है। पता होने के बावजूद वे समस्या के निदान पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

केस-1 : शार्ट-सर्किट की होती रहती हैं घटनाएं
शहर का सर्वाधिक भीड़भाड़ का इलाका नागोरी गेट भी बिजली के टेढ़े-मेढ़े खंभों की समस्या से अछूता नहीं है, जबकि यहां रोजाना 20 हजार से अधिक ग्राहक इस मार्केट में सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं, जबकि पर्व के समय तो उपरोक्त इलाकें में 1 लाख से अधिक ग्राहक दुकानों पर पहुंचते हैं। लेकिन यहां की मार्केट में बिजली के खंभे टेढ़े-मेढ़े होने से खतरा आए दिन बना रहता है। रोजाना शार्ट-सर्किट की घटनाएं यहां आम हो चुकी है। ऐसा नहीं है कि एक्सईएन व संबंधित एसडीओ को मामले की जानकारी नहीं है। पता होने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


केस-2 : भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिक परेशानी
अर्बन एस्टेट-2 की गिनती भी शहर के पॉश इलाके में होती है। यहां की मार्केट में भी काफी भीड़ देखी जा सकती है। खास बात है कि रात 10 बजे तक इस मार्केट में चहल-पहल होती है। लेकिन यहां भी टेढ़े-मेढ़े खंभों के कारण आए दिन बिजली संबंधित समस्याएं रहती है, जिस कारण क्षेत्रवासियों से लेकर दुकानदारों को यहं परेशानियां करने का सामना करना पड़ता है। उसके बावजूद बिजली निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं।

केस-3 : समस्या से अवगत हैं अधिकारी
शहर की शिव कॉलोनी में भी टेढ़े-मेढ़े बिजली के खंभे हादसों का न्याता दे रहे हैं। कभी पशु बिजली के खंभों से सटे रहते हैं तो कभी बच्चे खंभों पर हाथ लगा देते हैं, जिससे टेढ़े-मेढ़े खंभे होने के कारण हाईवोल्टेज के तार लटकने से वे चपेट में भी आ चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निदान आज तक नहीं हो पाया है।

केस-4 : अप्रिय घटना का रहता है डर
डोगरान मोहल्ले के कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे टेढ़े-मेढ़े होने से अप्रिय घटना होने का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बारिश के दिनों में तो एक से दो व्यक्तियों को करंट भी लग चुका है। सौभाग्यवश वे ठीक है। उन्होंने बताया कि खंभों को बदलने से संबंधित बिजली निगम के संबंधित एसडीओ को मामले की जानकारी दे चुके हैं लेकिन निगम लापरवाह बना हुआ है।

हमारी तरफ से प्रोजेक्ट शुरू किए जा चुके हैं, जिन पर धरातल पर काम भी शुरू हो चुका है। तार बदलने से लेकर बिजली के खंभे से संबंधित हर समस्या का निदान हमारी तरफ से किया जा रहा है। हम नए खंभे लगा रहे हैं। अगर फिर भी कोई समस्या है तो उपभोक्ता बिजली निगम द्वारा जारी नंबरों पर डायल कर समस्या का निदान करवा सकते हैं। - रविंद्र, एक्सईएन, हिसार प्रथम डिविजन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें