फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्ती गुल, पारा हाई : हांसी में पानी के लिए बजाया ढोल, अग्रोहा में बिजली के लिए प्रदर्शन, उकलाना में बिल न भरने का किया एलान

विज्ञापन
खरड़-अलीपुर गांव में बिजली घर में धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार/ हांसी/ अग्रोहा/ उकलाना। लगातार तीसरे दिन 46 डिग्री तापमान और बिजली कटों से हिसारवासी बेहाल रहे। शनिवार को शहरी एरिया में 8 से 9 जबकि देहात में 11 से 13 घंटे की बिजली कटौती की गई। बिजली संकट बढ़ने पर ग्रामीणों का सब्र का बांध शनिवार को
विज्ञापन

टूट गया।
अग्रोहा के श्यामसुख में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं, खरड़ अलीपुर में लोगों ने बिजली सब स्टेशन पर धरना दिया। उकलाना में लघु उद्योग एसोसिएशन ने बिजली निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर बिल न भरने का एलान किया। बिजली कटौती के कारण पानी नहीं आने पर हांसी के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के बाहर ढोल बजाए।
अप्रैल का आखिरी दिन भीषण गर्मी और बिजली की आंख मिचौली के बीच बीता। सुबह से ही बिजली के कट लगने शुरू हो गए। शनिवार को शुक्त्रस्वार की अपेक्षा बिजली कट कम लगे। निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में साढ़े 6 घंटे के बिजली कट का एलान किया गया था। इसके बावजूद 8 से 9 घंटे के कट लगाए गए। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विजेंद्र ने बताया कि शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है। यह शेड्यूल कब तक लागू रहेगा, इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन

हांसी में पानी के लिए बजाया ढोल, अग्रोहा में बिजली के लिए प्रदर्शन, उकलाना में बिल न भरने का किया एलान
गर्मी बढ़ने से शहर से लेकर गांव तक बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। वहीं, बिजली कटों से परेशान लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। हांसी में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए ढोल बजाया। खरड़ अलीपुर में बिजली कटौती के विरोध में लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उकलाना में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर लोगों ने बिजली बिल नहीं भरने का निर्णय लिया है।
पेयजल की किल्लत को लेकर हांसी में लोगों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। पूर्व पार्षद अनिल बंसल के नेतृत्व में लोग जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का घेराव किया। पार्षद अनिल बंसल अपने गले में ढोलक डालकर बजाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर पानी की अगर सोमवार तक सप्लाई नहीं पहुंचती है, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बिट्टू जैन, मनमोहन तायल, राजेश मित्तल, संदीप बंसल, विनोद सिंगला, डॉ संजय, राघव गोयल, जयभगवान मित्तल, विक्रम,मनोज गर्ग, सूरज वर्मा, अशोक सैनी, सोरभ आर्य, पिंकी गर्ग आदि मौजूद थे।
निरंतर लग रहे लंबे-लबे बिजली कटों की समस्या से परेशान होकर खरड़-अलीपुर गांव के लोगों ने गांव के बिजली घर में धरना शुरू कर दिया। किसान नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि न ही तो गांव में सही से बिजली आ रही है व न ही खेतों में बिजली सप्लाई दी जा रही है। इस समस्या से दोनों गांव के करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
अग्रोहा खंड के श्यामसुख गांव में बिजली की समस्या को लेकर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह सेनीवाल, धर्मवीर वर्मा, जस्सी ढाका, नरेश गहलोत, अनूप सिंह, पवन, अजीत, रोहतास, देवीलाल, सेठी ज्याणी आदि ने बताया कि गेहूं का सीजन समाप्त हो गया है और अब कपास सहित अन्य फसलों की बिजाई का समय आ गया। 24 घंटे में से मात्र 6-8 घंटे ही बड़ी मुश्किल से बिजली की आपूर्ति हो रही है। हालांकि पास मे खेदड़ पावर प्लांट होते हुए भी क्षेत्रवासियों को ऊर्जा संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो मजबूर होकर अंतर्गत आने वाले बाड्डो पटी बिजली कार्यालय के आगे धरना देंगे।
उकलाना के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का संकट गहरा गया है। कट पर कट ने आमजन की व्यवस्था ही बिगाड़ दी है। बिजली आधारित उद्योग-धंधे लगभग ठप हो गए हैं। दिनभर में चार से पांच घंटे के रात को भी चार से पांच घंटे के कट लग रहे हैं। उकलाना में लघु उद्योग एसोसिएशन ने मीटिंग की। बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक बिजली की सप्लाई 24 घंटे नहीं मिल पाती, तब तक बिजली बिल नहीं भरा जाएगा। बैठक में संदीप बिठमड़ा, कृष्ण कुमार, रणजीत कुमार, राजवीर सिंह, अशोक कुमार व मनोज चहल, सुनील कुमार सुरेश कुमार, राजेश पातड़, मनोज कुमार, कृष्ण धतरवाल, बलवान सिंह व अन्य मौजूद रहे।

हांसी में पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग में ढ़ोल बजाते पूर्व पार्षद। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें