फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: मनुष्य की दिमागी बीमारियों का सटीक पता लगाएगी डिवाइस, पोर्टेबल होगी डिवाइस

Sat, 16 Mar 2024 10:39 AM IST
नवीन दलाल शिवानी सेहरा, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिसार की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का पता लगाने और उनके उपचार के लिए एक डिवाइस तैयार की है। इसके माध्यम से ब्रेन अटैक, सिरदर्द, माइग्रेन व मिर्गी समेत 11 बीमारियों के बारे में पूरी सटीक मिल सकेगी। यह डिवाइस इलेक्ट्रो एन्सेफलो ग्राम (ईईजी) से इन बीमारियों का पता लगाएगी। इसके लिए जीजेयू के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रो. प्रदीप कुमार भाटिया ने इस डिवाइस के लिए पेटेंट भी किया हुआ है।

विज्ञापन


इस डिवाइस में दिमाग से संबंधित बीमारियों से जुड़ा डाटा सेट किया गया है, जो मशीन लर्निंग के माध्यम से और ईईजी के द्वारा बीमारियों के बारे में पता लगाएगा। यह डिवाइस पोर्टेबल भी है, जिसे कही भी लाने-ले जाने में आसानी होगी। इस डिवाइस का मुख्य उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल विकारों के निदान के लिए ईईजी सिग्नल का विश्लेषण करना है।

ऐसे काम करता है डिवाइस
डिवाइस को मरीज के सिर पर रखा जाता है। इसके बाद ईईजी की मदद से मरीज के दिमाग से सिग्नल लिए जाते हैं। इसके बाद सिग्नल को फिल्टर किया जाता है और मशीन लर्निंग के माध्यम से अल्फा, बीटा व गामा के सिग्नल तैयार कर बीमारियों का सही पता लगाया जाता है, जिसमें बीमारी की वजह भी पता चलती है और इससे डॉक्टर दूसरे मरीजों को भी इन बीमारियों के बारे में बताकर उनको सचेत कर सकता है। डॉ. भाटिया ने बताया कि मशीन लर्निंग के माध्यम से मौजूदा उपलब्ध मशीनों से ज्यादा सटीक जानकारी देगी और पोर्टेबल होने के साथ-साथ अफोर्डेबल भी रहेगा।
विज्ञापन


डिवाइस बनाने में लगे उपकरण
सिग्नल प्रोसेसर, एक कंप्यूटर सूचना डाटा के साथ, ईईजी सिग्नल यूनिट, ईईजी सेंसर, ईईजी सिग्नल को फिल्टर करने के लिए फिल्टर एंडआरटीफेक्ट नाइस रिमूवर लगाया होता है।

इन बीमारियों का लगेगा पता
एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (एएलएस), एटैक्सिया, बेल्स पाल्सी, ब्रेन ट्यूमर, सेरेब्रल एन्यूरिज्म, मिर्गी और दौरे, 20 गुइलेन-बैरे सिंड्रोम, सिरदर्द, सिर में चोट, हाइड्रोसिफलस, न्यूरोक्यूटेनियस सिंड्रोम, पार्किंसंस, स्ट्रोक (ब्रेन अटैक), क्लस्टर सिरदर्द, तनाव सिरदर्द, माइग्रेन सिरदर्द आदि बीमारियों का डाटा इस डिवाइस में सेट किया गया है, जिससे इन बीमारियों को सटीकता के साथ आसानी से पहचाना जा सकता है।
यह डिवाइस अपनी टीम के साथ मिलकर तैयार की है। ईईजी के माध्यम से मशीन लर्निंग के द्वारा दिमाग की 11 बीमारियों का सटीक पता चल पाएगा। जिससे इन बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। - प्रो. प्रदीप कुमार भाटिया, जीजेयू।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें