फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : अब तक 656 सैंपल की जांच में मिले 58 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वीरवार को डेंगू के तीन नए केस मिले। सितंबर माह से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 656 सैंपल की जांच की, जिसमें 58 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। हालांकि 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। 500 सैंपल अकेले अक्तूबर माह में जांचे गए। डेंगू से युवा और 18 से कम उम्र वाले अधिक ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज फिजिशियन के पास डेंगू के आशंकित 10 से 15 मरीज आ रहे हैं। 50 फीसदी मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिल रही है। कारण यह है कि ऐसे मरीज देरी से अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बच्चा वार्ड में करीब 7 मरीज दाखिल हैं, जिनकी प्लेटलेट्स कम है। वहीं, डेंगू से हुई नाबालिग की मौत को भी विभाग ने अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है।
वीरवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। लैब में 656 सैंपल जांचे जा चुके हैं। मरीजों की हिस्ट्री ली जा रही है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें