फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार डेंगू के 16 मरीज मिले, सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में आ रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू : एक दिन में पहली बार 16 मरीज मिले, सबसे ज्यादा युवा चपेट में
विज्ञापन

हिसार। जिले में डेंगू का डंक तेजी से फैल रहा है। अक्तूबर माह के 19 दिनों में अब तक 78 केस सामने आ चुके हैं। मगलवार को 66 सैंपल जांच में 16 नए मरीज मिले। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रही। वहीं, पटेल नगर व हांसी में सबसे अधिक तीन-तीन मरीज मिले, सभी मरीज पहले से ही निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। अब तक विभाग ने 802 सैंपल जांच किए जा चुके है। डेंगू के फिलहाल 30 मरीज सक्रिय हैं और 56 स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग द्वारा मृतक बच्चे की मौत को भी डेंगू पोर्टल पर अपडेट कर लिया गया है।
नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पास रोजाना वायरल, बुखार के करीब 35 मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। करीबन 50 बच्चे बुखार, खांसी की शिकायत के मिलते हैं। चिकित्सक की ओर से इन मरीजों का सीबीसी टेस्ट करवाया जाता है तो 60 फीसदी मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिलती हैं। वहीं, मंगलवार को डेंगू के केस अधिक मिलने पर एडीजीएचएस डॉ. बंसल ने विभागीय अधिकारियों के साथ वीसी के जरिये बैठक की। बैठक में आदेश दिए कि साफ-सफाई की व्यवस्था बनाएं लोगों को जागरूक किया जाए। शहर के खाली प्लॉटों में जमा पानी में तेल का छिड़काव न करने पर प्लॉटधारक को नोटिस जारी किए जाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को पंजाबी धर्मशाला से 28 साल का युवक, पटेल नगर का 55 उम्र का व्यक्ति व 23 साल का युवक, जवाहर नगर का 29 साल का युवक, सुभाष नगर का 20 साल का युवक, पुरानी सब्जी मंडी का 40 उम्र का युवक, हांसी से चार कुतुबगेट की 30 साल की महिला, 12 क्वार्टर का 28 साल का युवक, सेक्टर 16 का 20 साल का युवक, ढ़ाणी राजू हांसी से 20 साल का युवक, ढ़ंढूर का 26 साल का युवक, पटेल नगर का 24 साल का युवक, सेक्टर 1-4 का 42 साल का व्यक्ति, मुकलान का 21 साल का युवक, पटेल नगर 24 साल का युवक, कोथ खुर्द का 45 साल का व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के खाली प्लॉट में पानी भरा है, जिस कारण लारवा और मच्छर पनप रहे हैं। मंगलवार को 66 सैंपल जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अपने आस-पास जमा पानी में दवा या तेल का छिड़काव करें। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें