फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सर्दी में हिरणों को निमोनिया का खतरा; पराली बिछाकर करेंगे बचाव, विभाग ने निगरानी बढ़ाई

Thu, 23 Nov 2023 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

डियर पार्क में हिरणों का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। छह माह में हिरण के 13 बच्चों ने जन्म दिया है। इनमें 5 काला हिरण, एक चिंकारा, 5 चित्तल और 2 सांभर हिरण के बच्चे शामिल हैं। हालांकि पिछले छह माह के दौरान हिरणों में कोई बीमारी नहीं आई।
विज्ञापन
डियर पार्क में हिरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी शुरू होने के साथ ही हिरणों में निमोनिया का खतरा बन जाता है। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग सतर्क हो गया है। हिरणों को निमोनिया से बचाने के लिए डियर पार्क में बने शेल्टर में पराली बिछाई जाएगी। दिसंबर माह में पार्क में बने 6 शेल्टर में पराली डालने का काम किया जाएगा। साथ ही हिरणों की निगरानी बढ़ा दी गई है। हिरणों की बार-बार एक्टिविटी देखी जा रही है। सुस्त दिखने पर सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर उसे चिकित्सकों की निगरानी में दवाई दी जाएगी।

विज्ञापन


धांसू रोड पर बने डियर पार्क में चार प्रजातियों के 121 नर-मादा हिरण हैं। वहीं, मोर सर्दी की चपेट में आने से निमोनिया का शिकार हो जाते हैं। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर तीन माह में हिरण के सैंपल लिए जाते हैं। मोर कभी भी अपना घोंसला नहीं बनाता है। ज्यादातर पेड़ों की टहनियों पर ही रात बिताते हैं, इस कारण सर्दी में मोर के निमोनिया के केस बढ़ जाते हैं।

छह माह में हिरण के 13 बच्चों ने दिया जन्म
डियर पार्क में हिरणों का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। छह माह में हिरण के 13 बच्चों ने जन्म दिया है। इनमें 5 काला हिरण, एक चिंकारा, 5 चित्तल और 2 सांभर हिरण के बच्चे शामिल हैं। हालांकि पिछले छह माह के दौरान हिरणों में कोई बीमारी नहीं आई। सभी हिरण स्वस्थ हैं। वहीं, डियर पार्क में लोगों को स्टैचू के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


हिरणों में निमोनिया के लक्षण
- हिरण सुस्त दिखाई देगा
- खाना खाना बंद कर देगा
- मुंह से लार गिरना
- हिरण अपने आप को कमजोर महसूस करता है और चल नहीं पाता

डियर पार्क में इतने हैं हिरण
काला हिरण : 60
सांभर हिरण : 08
चित्तल हिरण : 50
चिंकारा हिरण : 3

डियर पार्क पर एक नजर
कुल क्षेत्र : 46 एकड़ में
कुल हिरण : 121
प्रजाति : 04
निर्माण वर्ष : 1987

अधिकारी के अनुसार
सर्दी के मौसम में हिरणों और मोर में निमोनिया के केस तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें बचाने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पराली बिछाकर हिरणों को ठंड से बचाया जाएगा। पार्क में निगरानी बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर हिरणों के सैंपल भी लिए जाएंगे। - दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें