फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति, जेठ व जेठानी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव राजली में 32 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका बिमला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने बीड़-ढंढूर निवासी मृतका के भाई धर्मबीर सिंह उर्फ बिल्लू के बयान पर मृतका के पति प्रदीप, जेठ संदीप व जेठानी अंजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में धर्मबीर ने कहा है कि उसकी छोटी बहन बिमला की शादी गांव राजली निवासी प्रदीप के साथ 9 मार्च 2011 को हुई थी। शादी के 6 महीने बाद प्रदीप व उसका परिवार बिमला पर दहेज के लिए ताने कसने लगे। उन्होंने बिमला से 11 लाख की गाड़ी की मांग की। इसके बाद बिमला के ससुराल जन उसे तंग करने लगे और लड़ाई झगड़ा करने लगे। कई बार पंचायतें हुई और समझौता करके परिवार वालों ने बिमला को उसकी ससुराल छोड़ दिया। धर्मबीर ने कहा है कि उसकी बहन को जेठ संदीप, संदीप की पत्नी अंजू व उसका पति प्रदीप दहेज लाने के लिए तंग करते थे। करीब एक महीना पहले संदीप व उसकी पत्नी अंजू बिमला को मारने के लिए रात के वक्त घर में घुस गये थे और प्रदीप ने गला दबाने की कोशिश की थी। उन्हें शक है कि इन्होंने बिमला को फांसी लगाकर मारा है या इनसे तंग आकर उसने खुद ही फांसी लगा ली। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें