फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल गर्ल : मोखरा की रीतिका ने लड़के को दस सेकेंड में किया चित

विज्ञापन
नंगथला में दंगल गर्ल रितिका को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
अग्रोहा। नंगथला गांव स्थित श्री गोगामेड़ी मंदिर में बुधवार को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के मोखरा गांव की रितिका ने हिसार के गांव ठसका के लड़के मोनू को दस सेकेंड में चित दंगल गर्ल का खिताब जीता।
विज्ञापन

मेले में हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली, यूपी से श्रद्धालु पहुंचे। गोगामेड़ी सेवा समिति व ग्रामीणों के सहयोग से कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। दंगल दोपहर एक बजे शाम करीब सात बजे चला। इस दौरान अजय मिर्चपुर ने 1100, मनीष भूना ने 2100, सचिन जुगलान ने 3100, दीपक हिसार ने 4100, दीपक कुमार दिल्ली ने 5100 की कुश्ती जीती। 15000 की कुश्ती रोहतक के अमित ने अपने नाम की। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मा. विनोद चौहान, राजेश कुमार, प्रधान महाबीर सिंह, खेलप्रेमी बलवंत सिंह छाबा, ललित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें