फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर संचालक आज से शुरू करेंगे धरना और भूख हड़ताल

विज्ञापन
खेड़ी बत्तर जोन में आयोजित बैठक में मौजूद क्रशर संचालक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्रशर संचालन के लिए सरकार की ओर से कोई आश्वासन न मिलने पर क्रशर संचालक वीरवार से धरना व भूख हड़ताल शुरू करेंगे। बुधवार शाम चार बजे तक सरकार के आश्वासन का इंतजार करने के बाद क्रशर संचालकों ने खेड़ी बत्तर जोन में बैठक कर यह निर्णय लिया। जिला क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला ने बताया कि ट्रांसपोर्टर भी इस आंदोलन में उनके साथ हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे सोमबीर घसोला की अध्यक्षता में क्रशर संचालकों की बैठक हुई। इसमें पिछले डेढ़ माह से बंद पड़े जिले के क्रशरों के संचालन को लेकर मंथन किया गया। सोमबीर घसोला ने कहा कि क्रशरों के संचालन को लेकर सरकार की मंशा सही नहीं है। दो दिन पहले क्रशर संचालकों और ट्रांसपोर्टरों ने शहर में प्रदर्शन कर इस संबंध में नगराधीश अमित मान को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में क्रशरों के संचालन की अनुमति देने के लिए सरकार को दो दिन का समय दिया गया था। यह समयावधि पूरी हो चुकी है, लेकिन सरकार ने अब तक इस संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं किए है। बैठक में अन्य क्रशर संचालकों और ट्रांसपोर्टरों ने भी अपनी बात रखी। क्रशर संचालक बिल्लू ने कहा कि क्रशर बंद होने के चलते जिले में करीब 20 हजार परिवार बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदूषण का स्तर काफी नीचे आ गया है और अब भी सरकार क्रशरों के संचालन पर लगी रोक नहीं हटा रही है। करीब एक घंटे चली बैठक में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे से डीसी ऑफिस के सामने धरना देने व भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया।
क्रशर बंद होने पर भी भेजे गए बिजली बिल, जताया रोष
बैठक में क्रशर संचालकों ने बताया कि गत 11 नवंबर को ही जिले के सभी जोन स्थित 330 क्रशर की बिजली आपूर्ति काट दी गई थी। इसके बाद भी बिजली निगम ने एक माह के बिल भेजे हैं और इनकी राशि करीब 32 करोड़ रुपये बनती है। उन्होंने कहा कि सरकार को ये बिल माफ करना चाहिए और अब क्रशरों के संचालन को अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

ईएमआई और किस्तों की सता रही चिंता
क्रशर संचालक राजेश, जगदीश, संजय, बब्बर पहलवान मैहड़ा, पवन, राजेश सेठ, कुलदीप कादयान, अजय बादल, बिल्लू फौजी आदि ने बताया कि डेढ़ माह से क्रशरों पर कोई काम नहीं हुआ है जबकि माइंस की और अन्य ईएमआई चुकाने की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि एक ईएमआई तो वो जैसे-तैसे कर चुका चुके हैं, लेकिन लगातार दूसरी चुकाने की हालत में नहीं हैं।
वर्जन::
सरकार की तरफ से हमें कोई आश्वासन नहीं मिला है और क्रशर संचालक वीरवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। दोपहर 12 बजे सभी क्रशर संचालक और ट्रांसपोर्टर डीसी ऑफिस के सामने धरनास्थल पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

- सोमबीर घसोला, प्रधान, चरखी दादरी जिला क्रशर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें