हिसार। हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की धर्मपत्नी एवं विश्वविद्यालय की प्रथम महिला संतोष कुमारी ने गुलदाउदी समेत सैकड़ों किस्त के फूलों के शो का शुभारंभ किया।
स्वर्ण जयंती द्वार के नजदीक स्थित एग्री टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में आम जन के लिए आयोजित गुलदाउदी फूलों के शो के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खिले हुए फूलों को निहारने से मन को अपार शांति मिलती है और मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं। एचएयू में तीन दिवसीय फ्लावर प्रदर्शनी में सबसे खास व आकर्षक का केंद्र रहे एंथूरियम, हेलिकोनिया व आर्किड के फूल रहे। इन्हें विशेष तौर पर नॉर्थ ईस्ट इंडिया से प्रदर्शनी के लिए मंगवाया गया है। एंथूरियम के फूल को कट फ्लवार के नाम से भी जाना जाता है। इन फूलों की एक स्पाइक (पत्ती) 100 रुपये में मिलती हैं। खास तौर पर इन फूलों का प्रयोग टेबल डेकोरेशन, घर में सजावट व खूबसूरत गजरा बनाने के लिए किया जाता है।
डॉ. पवन ने बताया कि इन फूलों का प्रयोग दवाइयां बनाने में भी होता हैं। गुलदाउदी के फूल व पौधों के साथ लोगों ने फोटो क्लिक कराना खूब पसंद किया। इसके अलावा सब्जियों में नारंगी फूल गोफी, बैंगनी फूलगोभी व मसाले की फसल पहली बार लगाई गई।
आम जनता के लिए प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजकर 30 मिनट तक एग्री टूरिज्म सेंटर को खोला जाएगा जिसमें तीन दिन तक लोग हिस्सा ले सकते हैं। 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक यह शो चलेगा । इसके बाद 24 दिसंबर से फूलों की बिक्री की जाएगी ।विजेता प्रतिभागियों को शो के समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता होगी। ऑन स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी
आटे देसी शक्कर की कुकीज रही खास
फूल प्रदर्शनी के दौरान जगन्नाथ चोपड़ा के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें वनीला कुकीज, आटे देसी शक्कर की कुकीज, अजवाइन, नमकीन कुकीज, गार्लिक लॉफ, दूध और आटे से बनी ब्रेड खास रही। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि यह कुकीज उन लोगों के लिए अच्छी रहती हैं, जिनको गेहूं से एलर्जी होती है। जिन्हें शुगर की प्रॉब्लम होती है।
ब्राइडल मेहंदी रही आकर्षण का केंद्र
फ्लावर शो में मेहंदी प्रतियोगिता में 43 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राजकीय महिला कॉलेज की निशा ने अरेबिक मेहंदी लगाई। पायल ने ब्राइडल मेहंदी, पूजा ने एलीफेंट डिजाइन, संध्या ने ब्राइडल के साथ जाल मेहंदी, एफसी कॉलेज की सिमरन ने ब्राइडल मेहंदी में दुल्हन बनाकर अपने डिजाइन को कंप्लीट किया। प्रतियोगिता का परिणाम 23 दिसंबर को जारी होगा।
आज रहेंगी पेंटिग व ड्राइंग प्रतियोगिता : बुधवार को ड्राइंग और पेंटिंग कंपीटीशन रहेगा। आवेदन सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
फ्लावर शो में फूलों को निहारती छात्रा साक्षी निंबल। संवाद- फोटो : Hisar
फ्लावर शो में एंथूरियम हेलीकोनिया आर्किड को देखते छात्र-छात्राएं । संवाद- फोटो : Hisar