फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकुओं से गोदा, मौत

Fri, 13 Nov 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक कर्म का मजाक उड़ाने पर एक व्यक्ति ने एक दूसरे संप्रदाय के युवक को गोविंदगढ़ बाजार में चाकुओं से गोद डाला। मरने वाले युवक का नाम बैन्स है।
विज्ञापन


वह 15-20 सालों से गोविंदगढ़ बाजार में किराये के मकान में रह रहा था। वारदात दोपहर करीब ढाई बजे की है।

हत्या करने के बाद मोहल्ले का ही व्यक्ति राजू खून से सने कपड़ों व चाकू सहित सिटी थाना पहुंच गया।

उसने कहा साहब वह व्यक्ति मुझे चिढ़ाता, मेरे धार्मिक क्रिया कलापों का मजाक उड़ाता था, मैंने उसे मार डाला। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीरवार को किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। वारदात से ठीक पहले राजू अपनी शॉप पर था। वह अपने घर के बाहर ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


वहीं बैन्स छत पर था। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई जो हाथापाई में बदल गई। इसी बीच राजू ने दो छुरी निकाली और बैन्स के गले और शरीर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन


इस पर वह घबराकर वहां से भागा और मेन गली में जाकर एक दुकान में घुस गया। राजू ने उसका पीछा किया और उस पर और कई वार कर दिए।

वह फिर खुद को छुड़वाकर भागा और कुछ दूरी पर एक निजी अस्पताल के सामने जाकर गिर गया ओर दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मोहल्लेवासियों ने पुलिस को दी। मुलतानी चौकी पुलिस व सब्जीमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से एक चाकू बरामद हुआ है।

एक छुरा राजू अपने साथ लेकर खुद सिटी थाना पहुंच गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मूल रूप से केरल का रहने वाला बैन्स सालों से यहां अकेला ही रहता था।

इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके का मुआयना कर कुछ सुबूत जुटाए गए हैं। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- प्रदीप यादव, सिटी थाना प्रभारी, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें