फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी स्कूटर से टक्कर, तनाव

Fri, 13 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में बुधवार को छात्रा को टक्कर मारने पर सांप्रदायिक टकराव हो गया। पथराव और फायरिंग हुई। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


मामला भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर का है। बुधवार को हलवाई रघुवीर सिंह की दुकान से उसकी बेटी निधि लौट रही थी, जो बीए मेें पढ़ती है। आरोप है कि स्कूटी सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिस पर रघुवीर के भतीजे ने स्कूटी सवार युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया।

इसकी जानकारी पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इस पर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दीपावली पर अब्दुल्लापुर में सांप्रदायिक टकराव की जानकारी लगते ही भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गोली के निशान दिखाए और खाली खोखे पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन


हालात देखते हुए पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात करा दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने हंगामा भी किया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि आरोपी पक्ष पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी देकर समझौते का प्रयास करने में लगा है।

पथराव में वृद्धा घायल
पथराव में पड़ोसी वृद्धा राजकली घायल हो गई। पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि एक गोली पड़ोसी राहुल की पानी की टंकी में घुस गई। एसओ भावनपुर मोहन सिंह का कहना है दोनों पक्षों की तहरीर आ चुकी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें