हिसार में रोड निर्माण को लेकर मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी है। काफी संख्या में राजनीतिक संगठन व सामाजिक संगठन इस धरने को अपना समर्थन दे रहे हैं। समिति संयोजक सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार जल्द इस रोड की सुध ले अन्यथा उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
हिसार में मिल गेट रोड का निर्माण शुरू ना होने पर महिलाओं ने थाली बजाकर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध जुलूस भी निकाला। मिल गेट रोड का निर्माण शुरू ना होने के विरोध में हिसार संघर्ष समिति की तरफ से मिल गेट स्थित जिंदल पार्क के आगे आमरण अनशन शुरू किया हुआ है। समिति प्रधान जितेंद्र चौहान पिछले 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र चौहान की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई
वीरवार सुबह अनशन पर एकत्रित महिलाएं थाली बजाते हुए गलियों में निकली। महिलाओं ने कहा कि जब तक रोड का निर्माण शुरू नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर आमरण अनशन पर बैठे जितेंद्र चौहान की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से मौके पर किसी चिकित्सक को नहीं भेजा गया है। धरने पर पहुंचे लोग भी जिला प्रशासन से यहां चिकित्सक बेचन की मांग कर चुके हैं ।
मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी
रोड निर्माण को लेकर मिलगेट संघर्ष समिति का धरना भी जारी है। काफी संख्या में राजनीतिक संगठन व सामाजिक संगठन इस धरने को अपना समर्थन दे रहे हैं। समिति संयोजक सुनील शर्मा का कहना है कि सरकार जल्द इस रोड की सुध ले अन्यथा उन्हें कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ेगा। समिति 5 मई को मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाने की घोषणा भी कर चुकी है।