हरियाणा के हिसार में एक शादी समारोह में परिजनों के साथ गई साढ़े 7 साल की बच्ची से एक वेटर के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि 23 जनवरी को वह परिवार को साथ एक मैरिज पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में गए थे। अचानक बच्ची लापता हो गई।
बच्ची की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक हमने बच्ची को ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अनाउंसमेंट करवाई गई। इसके बाद रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बच्ची रोती हुई गैलरी आई। उसकी दौरान एक वेटर पर्दे के पीछे छिपा हुआ था।
रिश्तेदार ने उस वेटर को पकड़ लिया। इस दौरान बच्ची ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसे सुनसान जगह ले गया और गलत काम किया। बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।