फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मनरेगा मजदूरों पर पलटा ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो महिलाओं की मौत, 12 घायल

Mon, 07 Feb 2022 02:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलवात मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के 1-1 सदस्य को नौकरी, भट्ठा संचालक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, तभी वह शवों के पोस्टमार्टम के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा (हिसार) सड़क हादसा समाचार हिंदी में। घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में गांव सुलतानपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मनरेगा के तहत काम कर रही महिला मजदूरों पर ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गई। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल, अग्रोहा मेडिकल व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दोनों महिलाओं के शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के परिजनों व मजदूरों ने हांसी नागरिक अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलवात मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों की मांग है कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के 1-1 सदस्य को नौकरी, भट्ठा संचालक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, तभी वह शवों के पोस्टमार्टम के लिए तैयार होंगे। 

मनरेगा योजना के तहत गांव सुल्तानपुर की महिलाएं रोड की सफाई का कार्य कर रही थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे के करीब ईंटों से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन बिगड़ने पर महिलाओं पर पलट गया। हादसे में सुलतानपुर निवासी 60 वर्षीय गुड्डी व 40 वर्षीय निर्मला देवी की मौत हो गई। जबकि सुल्तानपुर निवासी राजपति, रोशनी, पूनम व रीना देवी समेत अन्य घायल हो गईं।
विज्ञापन


सभी घायलों को गंभीर अवस्था में हिसार रेफर किया गया। एक महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। परिजनों को मनाने के लिए एसडीएम जितेंद्र सिंह व पुलिस अधिकारी शाम तक नागरिक अस्पताल में डटे रहे। लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों का कहना था कि पहले उनकी मांग पर कार्रवाई की जाए। डीएसपी राज सिंह देर शाम को अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें