फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: 12 साल के बच्चे से तीन किशोरों ने किया सामूहिक कुकर्म, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 09 Mar 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग बच्चे से तीन किशोरों द्वारा सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 12 साल है। 5 मार्च को उसका बेटा घर के बाहर खेलने के लिए गया था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात वह घर आया तो उसने बताया कि शादी में घोड़ा बग्गी चलाने वाले तीन किशोरों ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें