फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी: दुबई में काम दिलवाने का झांसा देकर ठगे 3 लाख 60 हजार, पंजाब निवासी पर केस दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी

सार

मोहित ने शिकायत में बताया कि बलबीर के साथ उसकी मुलाकात 16 जून को गांव में हुई थी। बलबीर ने उसे बताया था कि वह युवकों को विदेश में भिजवाकर उनको वहां पर काम दिलवाता है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी उपमंडल के गांव ढाणी कुम्हारन के एक युवक के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले पंजाब के बरनाला निवासी बलबीर उर्फ भीरी ने युवक मोहित को दुबई भिजवाने और वहां पर काम दिलवाने का झांसा देकर 3 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए। बलबीर उर्फ भीरी ने न तो मोहित को विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। शातिर बलबीर ने मोहित को भरोसे में लेने के लिए फर्जी वीजा और टिकट भी भिजवाया था। ठगी का शिकार हुआ मोहित पूरा दिन अमृतसर एयरपोर्ट पर घूमकर वापस आ गया। 

विज्ञापन


हांसी सदर थाना पुलिस ने इस मामले में मोहित की शिकायत पर आरोपी बलबीर के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। मोहित ने शिकायत में बताया कि बलबीर के साथ उसकी मुलाकात 16 जून को गांव में हुई थी। बलबीर ने उसे बताया था कि वह युवकों को विदेश में भिजवाकर उनको वहां पर काम दिलवाता है। बलबीर ने कहा कि अगर वह जाना चाहता तो वह उसको भी दुबई भिजवा देगा। इसके लिए चार लाख रुपये का खर्चा होगा। इसके बाद बलबीर ने कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी वैरिफिकेशन के नाम पर उससे 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद तैयारी पूर होने की बात बोलकर 19 जुलाई को गांव में आकर उससे 3 लाख 10 हजार रुपये और ले गया। 

मोहित ने बताया कि 17 अगस्त को बलबीर ने उसके फोन पर वीजा की फोटो भेज दी और कहा कि तुम्हारा काम बन गया है, 26 अगस्त को दुबई रवाना होना है। मोहित के अनुसार 26 अगस्त को वह पूरा दिन अमृतसर एयरपोर्ट पर घूमता रहा लेकिन वहां पर बलबीर उसका वीजा और टिकट लेकर नहीं पहुंचा। मोहित ने जब किसी जानकार से वीजा और टिकट चेक करवाया तो उसे मालूम हुआ कि उसके पास फर्जी कागज भेजे गए हैं। जब उसने बलबीर ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने धमकी देते हुए मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें