फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में वारदात: खिड़की की जाली काटकर घर में घुसे चोर, रुपये और डॉलर समेत 35 लाख की चोरी

Tue, 17 Aug 2021 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

मकान मालिक और कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के महंत महाराज राजेश्वरानंद ने बताया कि चोर सुबह 3.15 बजे मकान के पीछे की दीवार फादंकर मकान में घुसे। चोरों ने वहां गैलरी से किचन की खिड़की में लगी जाली को काटा और मकान में घुसे।
विज्ञापन
चोरी के बारे में बताते मकान मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सेक्टर 13 में महात्मा गांधी अस्पताल रोड पर स्थित राजेश्वरानंद महाराज के मकान से चोरों ने मंगलवार सुबह तीन बजे के करीब डॉलर और रुपये समेत 35 लाख की चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मकान के अंदर की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि तीन चोर मकान के अंदर घुसे थे। चोर करीब  20 मिनट में चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मकान मालिक और कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के महंत महाराज राजेश्वरानंद ने बताया कि चोर सुबह 3.15 बजे मकान के पीछे की दीवार फादंकर मकान में घुसे। चोरों ने वहां गैलरी से किचन की खिड़की में लगी जाली को काटा और मकान में घुसे। अंदर आकर एक कमरे में अलमारी में रखे दो बैग निकाले। बैग में करीब 35 हजार आस्ट्रेलियन डॉलर और 40 हजार रुपये रखे थे। चोर सब कुछ ले गए।

 
मार्बल व्यापारी के घर भी हुई थी ऐसे ही चोरी 
दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में करीब एक सप्ताह पहले मार्बल व्यापारी सतीश अग्रवाल के घर में भी ऐसे ही चोरी हुई थी। उस दौरान घर में छह सदस्य सोए थे। चोरों ने करीब डेढ़ घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों ने सुबह उठकर देखा तो घर में करीब हर कमरे में रखा सामान बिखरा नजर आया, जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता लगा। सामान चेक किया तो आभूषण और लाखों की नकदी चोरी मिली। चोरों ने वहां से 50 तोले सोने के आभूषण, तीन किलो चांदी के आभूषण और करीब सात लाख रुपये की नकदी चोरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें